थाना चचाई पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध की गई कार्रवाई
अनूपपुर। थाना चाचाई अंतर्गत पुलिस 11 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की निखिल राय निवासी वार्ड नंबर 7 शंकर मंदिर के पास अमलाई का अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके से जाकर तस्दीक की गई तो आरोपी निखिल राय पिता स्वर्गीय शंकर राय उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 7 शंकर मंदिर के पास अमलाई थाना चचाई के कब्जे से एक झोले में 29 पाव ओसी, 12 पाव गोवा एवं कार्टून में 35 पाव एमडी अंग्रेजी शराब कुल 76 पाव कुल कीमत 13466 रुपए की शराब आरोपी से धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय उपस्थिति हेतु पाबंद किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 247/25 धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक राघव बागरी सहायक उप निरीक्षक प्यारेलाल सिंह, आरएस द्विवेदी प्रधानारक्षक विकास ,महिला आरक्षक उषा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

एक टिप्पणी भेजें