शहडोल:न्यायालयीन प्रकरणों में ओआईसी समय-सीमा में न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करें- कलेक्टर

न्यायालयीन प्रकरणों में ओआईसी समय-सीमा में न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करें- कलेक्टर

शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में न्यायालयों में प्रचलित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि  न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाए। जिससे अवमानना की स्थिति नहीं बनें। आपने न्यायालयीन प्रकरणों के जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित प्रकरण के ओआईसी को दिए।  बैठक में कलेक्टर नें समाधान ऑनलाईन के तहत चयनित विषयों में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की।  

  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने