शहडोल:स्वदेशी से ही आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का मार्ग होता है प्रशस्त- विधायक जयसिंह मरावी

स्वदेशी उत्पादो के प्रति आमजन में जागरूकता लाने हेतु जिले के सभी जनपद पंचायतो में आयोजित किये गए कार्यक्रम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित किये गए कार्यक्रम

शहडोल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के साथ ही जिले के सभी 5 जनपद पंचायतो में स्वदेशी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने  जनपद पंचायत बुढार के शासकीय नेहरू डिग्री महाविद्यालय बुढार में जन अभियान परिषद के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती तथा स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के अंतर्गत प्रवेशित एवं अध्ययनरत छात्रों के सत्र शुभारंभ भी किया। 

कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा, इसके लिए स्वदेशी का मंत्र अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि गर्व से कहो ये स्वदेशी है, स्वदेशी ही आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का मार्ग है। त्योहारो के अवसर पर हम सभी स्थानीय एवं देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें इससे जहां स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगे वही देश का पैसा देश में ही विभिन्न विकास कार्याें के लिए उपलब्ध हो सकेगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भी स्वदेशी के माध्यम से देश के आर्थिक एवं आत्मनिर्भर होने का मंत्र बताया था।  हम सब गर्व के साथ स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग का संकल्प लें। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विधायक श्री मरावी सिंह ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। 

    जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  विवेक पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि त्योहारो या अन्य कार्यक्रमो में एकजुटता के साथ स्वदेशी जागरण सप्ताह में सहभागी बने और स्वदेशी उत्पादो के उपयोग के लिए समाज को जागरूक करे। स्वदेशी केवल उत्पाद नही, यह भारत की संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संकल्प है। 

इस अवसर पर नेहरू डिग्री महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गंगा मिश्रा, सीडीपीओ राज कुमारी पाण्डेय, प्रोफेसर डॉ राधे श्याम नापित, समाजसेवी नीलेश जैन, अर्जुन सोनी जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा, आशीष नामदेव, मीनू जैन, मेंटर दीप्ति पाण्डेय, पूर्णिमा मुखर्जी, चंद्र शेखर वर्मा, कैलाश पाण्डेय, आनंद यादव, साक्षी पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियो ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Post a Comment

और नया पुराने