शहडोल:धुरुवार टोल प्लाजा पर NCB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली से 1 क्विंटल 26 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

धुरुवार टोल प्लाजा पर NCB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली से 1 क्विंटल 26 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। शहडोल ज़िले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरुवार टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भोपाल और सोहागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली से 1 क्विंटल 26 किलो गांजा बरामद किया है।

गांजा को ट्राली के बेस के नीचे विशेष रूप से बनाए गए बॉक्स में छुपाकर रखा गया था, जिसे बहुत ही चालाकी से छिपाया गया था। NCB और पुलिस की सतर्कता से यह तस्करी पकड़ में आ गई।

मौके से दो आरोपियों – मूलचंद पाल, निवासी बांदा, और कालू खंगार, निवासी छतरपुर – को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा सोनपुर, उड़ीसा से लाया जा रहा था और इसे मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खपाने की योजना थी।

पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक MP16 AD 3402 को भी ज़ब्त कर लिया है। इस ट्रैक्टर का मालिक धर्मेंद्र पाल, छतरपुर निवासी बताया जा रहा है, जो मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

NCB ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने