शहडोल:कुष्ठ रोग से घबराए नही, कराएं समय पर उपचार -सीएमएचओ

 कुष्ठ रोग से घबराए नही, कराएं समय पर उपचार -सीएमएचओ

जिले में चलाया गया कुष्ठ जागरूकता अभियान,10 मरीज चिन्हित


शहडोल से अजय केवट की रिपोर्ट 

Shahdol। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशानुसार शहडोल जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। 

        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ जागरूकता अभियान का उददेश्य जिले में अधिक से अधिक कुष्ठ के रोगियों को खोज कर उन्हें शासन द्वारा निर्धारित दवायें प्रदाय करना तथा शिविर लगाकर उनका उपचार करना। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग साध्य है, इसे छुपाये नहीं समय पर इसका उपचार कराना आवश्यक है।

     जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि  जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया गया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान में कुल 32 कुष्ठ मरीजो को लाभान्वित एवं 10 नये कुष्ठ मरीजो को चिन्हित कर शासन द्वारा निर्धारित उपचार प्रदान किया गया। 

    उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले कि समस्त ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन कर अपील एवं संकल्प वाचन किया तथा कुष्ठ रोग के संबंध में जानकारी जनमानस को साझा की गई। 

       इस अभियान मे कुष्ठ कार्यकर्ता अवधेश शर्मा, जे.पी. गुप्ता, अशोक गुप्ता, लाल बहादुर, संजय सेन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले का सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने