चाकूबाजी करने वाले फरार आरोपी को ब्यौहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल। थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा चाकूबाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
थाना ब्यौहारी में दर्ज अपराध अंतर्गत धारा 296, 110, 351(2) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना एवं पुलिस टीम द्वारा की गई घेराबंदी के आधार पर लगभग 06 माह से फरार आरोपी सूरज द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का विवरण :
नाम – सूरज द्विवेदी
पता – ग्राम साखी, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल (म.प्र.)
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही मारपीट एवं चोरी जैसे आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ संदेश वायरल करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर भी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका
उक कार्यवाही में निरीक्षक जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, उनि. मोहन पड़वार, आर. पंकज आर. विवेक सूर्या की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें