अनूपपुर:अवैध शराब बनाने के सामग्री पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹84,600 का माल जप्त

अवैध शराब बनाने के सामग्री पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹84,600 का माल जप्त

Ajay kewat अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर परिषद डूमरकछार वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में अवैध महुआ शराब निर्माण के लिए भारी मात्रा में लाहन रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं गवाहों की मौजूदगी में दबिश दी।

तलाशी के दौरान मौके से 72 डिब्बों में भरा 432 किलोग्राम महुआ लाहन, 54 कार्टून में 810 किलोग्राम गुड़ तथा 18 जूट बोरियों में 450 किलोग्राम सूखा महुआ बरामद किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹84,600 बताई गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महुआ लाहन का नियमानुसार नष्टीकरण कराया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 34(1)(एफ) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Post a Comment

और नया पुराने