आधी रात फरिश्ता बनकर पहुंची थाना खैरहा पुलिस, गंभीर अवस्था में युवक को पहुंचाया अस्पताल
शहडोल । थाना खैरहा क्षेत्र अंतर्गत 21 मई 2026 की दरम्यानी रात पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 भोपाल के माध्यम से थाना खैरहा डायल 112 टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चौराडीह निवासी छोटू बैगा पिता सांमरिया बैगा उम्र 25 वर्ष द्वारा कनेर का दाना खाने से उसकी तबीयत गंभीर हो गई है एवं वह बेहोशी की हालत में है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना खैरहा डायल 112 टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए रात्रि लगभग 1:00 बजे तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आहत छोटू बैगा को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया गया। समय पर उपचार मिलने से आहत की स्थिति वर्तमान में सामान्य बताई जा रही है।
डायल 112 में तैनात आरक्षक सतीश चौरसिया एवं पायलट अजय चतुर्वेदी द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए बिना विलंब किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
घटना के उपरांत आहत के परिजनों द्वारा शासन की डायल 112 सेवा एवं खैरहा पुलिस टीम के कार्य की सराहना व्यक्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें