शहडोल:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से आमजन में बढ़ रहा है सरकार के प्रति विश्वास

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से आमजन में बढ़ रहा है सरकार के प्रति विश्वास 

शहडोल।  प्रदेश सराकर द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन को देने हेतु शुरू किए गए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। 14 अगस्त को जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत में आयोजित शिविरों में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी शरद कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर  पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।  जयसिंहनगर जनपद पंचायत में लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत 1409 प्रकरणों में से 1249 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 2208 प्रकरणों में से 1278 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 

ग्राम टेटका में विधायक  शरद कोल द्वारा चार स्व-सहायता समूहों को 6-6 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। शिविर में दिव्यांग कार्ड बनाने के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा 10 हितग्राहियों के दिव्यांग कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही आधार अपडेशन, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड बनाने तथा खसरे की नकल उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कल्याणी पेंशन का लाभ एकता प्रजापति को, आधार अपडेशन प्रमाण-पत्र सपना सिंह को, कुपोषित बच्चों सान्वी प्रजापति एवं रजनीश केवट को पोषण किट तथा चार हितग्राहियों को भू-स्वामित्व अधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं ईश्वर दीन कोल, छोटे लाल गुप्ता, मोहम्मद सलमान, गंगा देवी एवं सुहानी बैगा को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं पेंशन स्वीकृति के दस्तावेज प्रतीक स्वरूप वितरित किए गए।

इसी प्रकार चंदेला में आयोजित शिविर में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा राधिका साकेत, अभिषेक रैदास को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना,सुखवंती गोड़ को कल्याणी पेंशन,पात्रता पर्ची का लाभ रमोलिया साहू को, भू अधिकार पुस्तिका का वितरण प्रभू, विनोद एवं सुदामा सिंह लाभहित का वितरण किया। 6वर्षीय अनिता सिंह को दिव्यांग प्रमाण पत्र,राम प्रसाद बैगा को बकरी पालन का लाभ दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने