शहडोल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पांच थाना प्रभारियों की नवीन पदस्थापना
शहडोल। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने पांच निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत हेम सिंह पैंदो को बुढार, राजकुमार मिश्रा को कोतवाली, जयप्रकाश नारायण शर्मा को गोहपारू, राधवेन्द्र तिवारी को अजाक और संजय कुमार जायसवाल को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें