शहडोल:धान मिलर्स की समस्याओं का जिला प्रशासन संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने का करेगा प्रयास

धान मिलर्स की समस्याओं का जिला प्रशासन संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने का करेगा प्रयास

शहडोल।  कलेक्टर ने जिले में संचालित राईस मिल संचालकों के साथ बैठक कर उपार्जित धान की मिलिंग का कार्य पूरी क्षमता एवं दक्षता के साथ किए जाने के संबंध में चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने धान मिल संचालकों से मिलिंग कार्य की प्रगति एवं संचालन से संबंधित विषयों पर जानकारी ली तथा उपार्जित धान की समय पर मिलिंग सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की।

बैठक के दौरान धान मिल संचालकों ने मिलिंग कार्य के संचालन से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने मिल संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला प्रशासन की ओर से नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के निराकरण का प्रयास करने की बात कही।

कलेक्टर ने धान मिल संचालकों से अपेक्षा की कि वे उपलब्ध संसाधनों एवं क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए उपार्जित धान की मिलिंग का कार्य पूरी दक्षता के साथ करें, ताकि मिलिंग कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। इस दौरान धान मिल संचालकों ने भी पूरी दक्षता एवं क्षमता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी भागीरथी लहरे, एफसीआई के प्रतिनिधि, सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी सहित जिले के धान मिल संचालक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने