शहडोल:सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न

शहडोल। आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को शहडोल स्थित यातायात सभागार शहडोल में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


  पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं पूर्ण करने के पश्चात आज निम्नलिखित अधिकारीगण अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 

1.सउनि० शिवराज सिंह 

2.उनि० रामप्रसाद कुम्हार 

3.सउनि० सम्भर लाल बनवासी 

   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडेाल ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 


  विदाई समारोह के दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिवान, रक्षित निरीक्षक अनिरूद्ध मीणा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियो के परिजन एंव पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने