शहडोल:विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा



विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

 

 



शहडोल/ ब्यौहारी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्यौहारी में विशाल समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व ब्यौहारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक  शरद कोल ने किया। यात्रा में सामाजिक समरसता, समानता एवं सामाजिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह यात्रा टंकी तिराहा, ब्यौहारी से प्रारंभ होकर विनायक पैलेस तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में लगभग 1000 से अधिक वाहन एवं 100 से अधिक ऑटो शामिल रहे।


यह कलश यात्रा संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्मभूमि वाराणसी से प्रारंभ होकर ब्यौहारी पहुंची थी। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के विचारों, सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, नगर पालिका अध्यक्ष  कृष्ण गुप्ता राजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राम लखन खटीक, प्रचार प्रमुख  रामदुलारे प्रजापति जी, एसपी  साकेतसुंदरलाल साकेत, पार्षद  सोनू साकेत , पार्षद श्रीमती चंदा देवी चौधरीदिनेश साकेत, सरपंच  हीरालाल साकेतदेवीदीन प्रजापति एवं श्रीमती राधिका साकेत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर कमल खटीक, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी  पुष्पेंद्र पटेल ने किया।

इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित जनसमुदाय ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विशाल जनभागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक जागरण एवं समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

 


Post a Comment

और नया पुराने