शहडोल:धुरवार टोल प्लाजा स्थित हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारम्भ

धुरवार टोल प्लाजा स्थित हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारम्भ

शहडोल। आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को बुढ़ार रोड स्थित धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।

  हाईवे यातायात पुलिस चौकी के माध्यम से बुढ़ार रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

  इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा, रक्षित निरीक्षक अनिरूद्द मीणा शहडोल एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

और नया पुराने