BRICS सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सकारात्मक एवं सार्थक संवाद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संस्कृत सुभाषितम् “सद्भिरेव सहासीत...” साझा करते हुए कहा कि आपसी सद्भावना, संवाद और मैत्रीपूर्ण संबंध शांति एवं सहयोग को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि BRICS सम्मेलन में विश्व कल्याण की भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी।

एक टिप्पणी भेजें