गोहपारू-जैतपुर क्षेत्र में खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 250 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण मिला
शासकीय भूमि पर पांच स्थानों पर मिला रेत का स्टॉक, जेसीबी से मिट्टी मिलाकर किया गया विनष्टीकरण
शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गोहपारू एवं जैतपुर तहसील के ग्राम लेदरा महुआटोला, चुहरी और रसमोहिनी क्षेत्र का मौका पर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम लेदरा महुआटोला में कुनुक नदी के पास पांच अलग-अलग स्थानों पर शासकीय भूमि पर रेत का भंडारण पाया गया।
निरीक्षण के दौरान लगभग 250 घन मीटर रेत का स्टॉक मिला। मौके पर मौजूद लोगों से रेत के भंडारणकर्ताओं के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से रेत में मिट्टी मिलाकर उसका विनष्टीकरण किया गया।
खनिज विभाग द्वारा अब रेत का भंडारण करने वालों की पहचान की जा रही है। यह कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी अभिषेक पटले के नेतृत्व में थाना गोहपारू पुलिस एवं खनिज विभाग के अमले की उपस्थिति में की गई।

एक टिप्पणी भेजें