पुलिस लाइन शहडोल में पुलिसकर्मियों एवं परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
शहडोल। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से 6 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन शहडोल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में अमृता हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल शहडोल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव भी दिए।
शिविर में करीब 300 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल और उनके परिवारों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं बेहतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

एक टिप्पणी भेजें