शहडोल:थाना कोतवाली शहडोल पुलिस की कार्यवाही में दो चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी बरामद

थाना कोतवाली शहडोल पुलिस की कार्यवाही में दो चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी बरामद

शहडोल। पुलिस अधीक्षक, शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर चोरी के मामलों का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली शहडोल पुलिस द्वारा दो पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 510/26 एवं 380/26, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज चोरी के दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं के संबंध में लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 15.10.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी आदि उर्फ आदर्श यादव, पिता शनि उर्फ बिल्ली यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी घरौला मोहल्ला, शहडोल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा एक प्रकरण में चोरी किए गए सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी रकम, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/- बरामद कर जप्त की गई है। दूसरे प्रकरण में चोरी गया मशरूका अभी बरामद होना शेष है कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी उपरांत उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि. लालदास अहिरवार, प्र.आर. संजय सोनकर, प्र.आर. लक्ष्मी पटेल, प्र.आर. राजीव,  प्र.आर. मायाराम अहिरवार, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, प्र.आर.  सिद्धार्थ रैकवार एवं आर. निर्मल मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Post a Comment

और नया पुराने