शहडोल:आगामी त्यौहारों एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शहडोल पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

आगामी त्यौहारों एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शहडोल पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च 

शहडोल।आगामी त्यौहारों एवं नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने तथा पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च का निर्देशन पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, गांधी चौक, इंदिरा चौक एवं बस स्टैंड होते हुए थाना बुढ़ार एवं धनपुरी कस्बा व अमलाई क्षेत्र में भ्रमण हेतु रवाना हुआ। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी सोहागपुर सहित संबंधित थानों का पुलिस बल सम्मिलित रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा आगामी त्यौहारों एवं नवरात्रि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। पर्वों के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम करने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया।



Post a Comment

और नया पुराने