वेंकटनगर पुलिस ने दो बच्चियों सहित लापता महिला को सकुशल किया दस्तयाब
अनूपपुर। वेंकटनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो बच्चियों सहित लापता 35 वर्षीय महिला को सकुशल दस्तयाब कर लिया। महिला 30 सितंबर को अपनी 6 और 8 वर्षीय बेटियों के साथ घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 1 अक्टूबर को थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 340/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर खोजबीन कर महिला व दोनों बच्चियों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। उनके सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतहरी गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, महिला प्रधान आरक्षक लेखनवती, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह पैकरा एवं आरक्षक सोनू परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें