नवजागृति महिला समिति द्वारा आयोजित फ्रीस्टाइल गरवा महोत्सव, तीन वर्गों में चुनी गई गरबा क्वीन
शहडोल। नव जागृति महिला समिति द्वारा भव्य गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम जिले के न्यू बस स्टैंड स्थित होटल सिटी स्टार में आयोजित किया, कार्यक्रम को तीन श्रेणी में विभाजित किया गया था, 05 से 10 वर्ष की बालिका ग्रुप, अविवाहित युवती ग्रुप, विवाहित महिला ग्रुप ।
कार्यक्रम की शुरुआत नव जागृति महिला समिति के अध्यक्ष, श्रीमती माधुरी पाठक सचिव, ज्योति गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोनिका महोबिया एवं अन्य सदस्य प्रेरणा श्रीवास्तव,रानी गुप्ता, एवं ज्योति मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वन किया गया।
कार्यक्रम में प्रतीक डांस एरेना के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर बच्चों के डांस गुरु प्रतीक गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्सव, संस्कृति और नारी शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
जिले का यह पहला गरबा कार्यक्रम रहा जिसमें पार्टिसिपेट को रोज बुलाकर प्रेक्टिस नहीं कराई गई, बल्कि सभी पार्टिसिपेट को ऑडियो सांग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दिए गए थे,सभी ने घर पर अपने से प्रेक्टिस की और गरबा कार्यक्रम में आकर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनी रहा।
निश्चित ही यह एक शुरुआत ऐसे प्लेटफार्म की जहां पर कुछ महिलाएं बालिकाएं गरबा करना तो चाहती हैं, पर उनके पास प्रैक्टिस के लिए समय नहीं है,पर एक दिन गरवा में शामिल होकर मां की आराधना करना चाहती हैं, और खुद के लिए कुछ समय निकालना चाहती हैं।रंग-बिरंगे परिधानों, गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों और प्रतिभागियों के उत्साह ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया। इस प्रकार नवजागृति महिला समिति का गरबा महोत्सव हर्षोल्लास एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गरबा महोत्सव में तीनों वर्गों से गरबा क्वीन का चयन किया गया। 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं में शंभवी मिश्रा, अविवाहित युवतियों में व्याख्या शुक्ला तथा विवाहित महिलाओं में अन्नू रावत को गरबा क्वीन के खिताब से नवाजा गया। तीनों विजेताओं को शील्ड के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति मिश्रा एवं मोनिका महोबिया द्वारा आकर्षक एवं प्रभावशाली अंदाज में किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन नवजागृति महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पाठक, सचिव श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका महोबिया के मार्गदर्शन में किया गया। समिति की सदस्य प्रेरणा श्रीवास्तव, ज्योति मिश्रा एवं रानी गुप्ता ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें