ब्यौहारी में नर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच
शहडोल। जिले के पश्चिम ब्यौहारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौली के वार्ड क्रमांक 07 के राजस्व क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2026 को एक नर हाथी मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन की जा रही है। हाथी के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद सक्षम अधिकारियों और विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह किया जाएगा।
पूरी कार्यवाही की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें