शहडोल:डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत  जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न 

शहडोल। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश खरे के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में डिस्ट्रिक हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज जिला शहडोल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती कल्याणी वाजपेई बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, डॉ० हरीश गुप्ता डायरेक्टर, श्रीमती भानुप्रिया महरा सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती नम्रता पटेल,  कुंदन विश्वकर्मा ऑफिस असिस्टेंट उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में श्रीमती कल्याणी वाजपेई द्वारा उपस्थित छात्राओं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के देखरेख व जरूरतमंद बच्चों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए  बाल कल्याण समिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों की सहायता करना है जिन्हें सुरक्षा, आश्रय, देखभाल या पुनर्वास की आवश्यकता है।

 श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे दी जाने वाली समस्त सेवाओं आश्रय सुविधा, परामर्श सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता, एवं कानूनी सहायता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यहां पर महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा से निराकरण के लिए प्रयास किया जाता है एवं उनका पारिवारिक पुनर्वास कराया जाता है। 

 साथ ही होने वाले साइबर अपराधों से सजग रहने एवं सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। और शासन द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।

Post a Comment

और नया पुराने