शहडोल:सीएमएचओ ने सेवानिवृत्त लेखापाल सह स्टोर कीपर को शाल एवं श्रीफल भेंटकर दी विदाई

सीएमएचओ ने सेवानिवृत्त लेखापाल सह स्टोर कीपर को शाल एवं श्रीफल भेंटकर दी विदाई


शहडोल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल सह स्टोर कीपर श्री हीरालाल शुक्ला के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर  सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आई.पी.पी.-6 सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि  हीरालाल शुक्ला ने अपने शासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ला ने 39 वर्षों तक शासकीय सेवा में अपना योगदान दिया है। अब उनके जीवन की दूसरी पारी शुरू हो रही है। उन्होंने कामना की कि वे इस नई पारी की शुरुआत अच्छे ढंग से करें, ईश्वर की आराधना एवं समाजसेवा में समय दें तथा स्वस्थ एवं निरोगी रहें।

सेवानिवृत्त हीरालाल शुक्ला ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।

 उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. शुक्ला एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमान सोनारे ने भी श्री शुक्ला के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य लिपिक  आर.के. अग्निहोत्री, डी.पी.एच.एन.ओ. श्रीमती शोभा गुप्ता,  संदीप पटेल,  धीरेंद्र श्रीवास्तव,  रजनीश गुप्ता,  संतोष सिंह,  रघुवीर सिंह, जिला लेखा प्रबंधक  शैलेन्द्र जैन,  रामगोपाल गुप्ता,  सूरज गुप्ता,  रितेशराज चतुर्वेदी,  सूरज मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने