कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज जनपद पंचायत बुढार के धान खरीदी केंद्र जैतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए धान को चारो तरफ से तिरपाल से ठक्कर रखे जिससे धान खराब न हो तथा अतिरिक्त तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। उन्होंने डीआरसीएस, कनिष्ठ आपूर्ति को निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्र का भ्रमण करे तथा धान परिवहन के कार्य को तेजी से पूर्ण कराना सुनिश्चित कराए और किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर ने कहा की धान खरीदी केंद्र में आने वाली धान गुणवत्ता युक्त हो और तौल काटे से मानक भर्ती के अनुसार तौलाई करवाई जाए। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर किसानों से भी चर्चा की तथा धान उठाव के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत बुढार के राइस मिल जरवाही में मिलिग कार्य का निरीक्षण किया तथा मिलिग कार्य की व्यवस्था बेहतर होने पर सराहना की। इसी प्रकार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने धान खरीदी केंद्र जमुआ का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में नमी मापक यंत्र से अपने समक्ष धान की गुणवत्ता परखी।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Post a Comment