बहते जल को बचाने में 30 दिनों से जुटे मनरेगा मजदूर
बालाघाट। जल गंगा संवर्धन अभियान 5 जून से प्रारम्भ हुआ है। लेकिन मनरेगा अंतर्गत जिले में ऐसे 5507 कार्य प्रारम्भ हुए है जो सीधे जल संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। मनरेगा मद से ही लांजी जनपद के पोसेरा के वनीय क्षेत्र में एक ऐसा ही अनोखा लघु तालाब बनाने का कार्य आज से 30 दिनों पूर्व प्रारम्भ हुआ था। जो अब पूर्णता की ओर है। जनपद पंचायत सीईओ श्री सफी मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि पोसेरा के वनीय क्षेत्र में लघु तालाब बनाने के लिए हर दिन 60 से 65 मजदूर जुटे हुए है। इस कार्य मे औसत रूप में हर दिन 60 मजदूर कार्य कर रहें है। इस लघु तालाब का कार्य दो से तीन में पूर्ण हो जाएगा।बोस लघु तालाब में लगभग 6 हजार घन मीटर जल एकत्रित हो जाएगा। साथ ही इससे कही अधिक जल जमीन में जाएगा। जिले में ऐसे 2459 लघु तालाब बनाए जा रहे है। इनमें से अधिकांश लघु तालाब इसी जल गंगा संवर्धन अभियान में पूर्ण किये जायेंगे।

إرسال تعليق