शहडोल:मध्यप्रदेश में आगामी वर्षाकाल में 5 करोड़ पौधों का किया जाएगा रोपण- मुख्यमंत्री

प्रकृति के आंचल को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी अब हमारी - डॉ. मोहन यादव

शहडोल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में  आगामी वर्षाकाल में 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 जून से  गंगा दशमी तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अच्छे काम हुए है। जल गंगा संवर्धन अभियान में जनमानस ने अपेक्षित सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाए गए जल गंगा अभियान में लगभग 827 बावडियों की साफ-सफाई की गई वहीं लगभग 1200 तालाबों की साफ-सफाई भी की गई है जिसमें 6 लाख लोग जुड़कर जल गंगा सवंर्धन अभियान को सफल बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश में चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर उज्जैन में आयेाजित समारोह को वर्चुअली सम्बोंधित कर रहे थें। उन्होंने कहा कि जीवन उपयोगी संसाधनों के रूप में अपने वात्सल्य से सदैव हमें सराबोर करने वाली मां प्रकृति के आंचल को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी अब हमारी है। उन्होंने कहा कि मां प्रकृति की ममता को मान दें, उसका वंदन करें, एक पेड़ मां के नाम लगाएं और अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण एवं सवर्धन की पुरातंन परंपरा रही है, गौणवाना की रानी दुर्गावती  ने जबलपुर में कहीं तालाबों का निर्माण कराया और जल संरक्षण के लिए जनमानस को प्रेरित किया। वहीं उज्जैन में एक महिला ने अपनी 5 वीघा जमीन बेचकर शिप्रा नदी में घाट का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि  हम पेड़-पौंधो, पर्वत पहाडों में भी जीवन देखते है और उनका संरक्षण और संवर्धन कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 5 जून से विश्व पर्यावरण दिवस पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया इस अभियान में मै लगभग 10 जिलों गया था जहां अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में सतत रूप से चलाया जाएगा। प्रदेश में नदियों में बने घाटों, कुओं, बावडिया के संरक्षण के प्रयास किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां तालाबोें का जीर्णाेद्वार का कार्य किया जा रहा है वहां की मिटटी, किसान निःशुल्क ले जा सकेंगे उन्हें किसी भी प्रकार रॉयल्टी की आवश्यकता नही है। 

      मुख्यमंत्री ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र में कभी काफी गर्मी लगती थी, नर्मदा का नदी निमाड क्षेत्र के खेतों में पहुचने से अब निमाड क्षेत्र का तापमान कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में फलोेद्यान कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा फलोद्यान लगाने के लिए किसानों को अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए हैलीकैप्टर की सेवाएं दी जा रही है। वहीं प्रदेश में एयरटैक्सी की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि  गरीब तबके के  लोंगो को आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रूपये तक का उपचार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में ले जाने के लिए  हैलीकैप्टर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। वही 70 वर्ष के आयु के बुजुर्गाें को गंभीर रोगों के उपचार के लिए 5 लाख रूपये तक उपचार मुहैया कराया जाएगा। 

      इस अवसर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। 

 पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी तक चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब में आयेाजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर  तरूण भटनागर, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन सहित पार्षदगण, समाजसेवी सहित काफी संख्या में नागरिक  उपस्थित थें।



Post a Comment

أحدث أقدم