ग्राम कुदरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए प्रण लिया गया
शहडोल। ग्राम पंचायत चांपा के ग्राम कुदरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर विकास प्रेसफुटन समिति के मार्गदर्शन में ग्राम के सभी वरिष्ठ जन एवं मातृ शक्तियों के सहयोग से मैग्री तालाब की साफ सफाई एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया, साथ ही वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए प्रण लिया गया, पंच अपूर्वा परिहार के द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में ग्राम वासियों को बताया गया, कि किस प्रकार हम बरसात के पानी को संरक्षित करें, उन्होंने कहा की पानी की बहुमूल्यता को हमे अभी से समझ के कदम उठाना होगा, वरना वो दिन दूर नही जब हम पानी की एक एक बूंद को तरसेंगे, पानी की बचत की ओर लोगों का ध्यान आकर्षण करते हुए उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का कहना यह है कि अगला विश्व युद्ध अगर हुआ तो वह पानी को लेकर ही होगा इसलिए हमें वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व को समझना है और इस दिशा में कठोर कदम उठाने है जल है तो कल है इस बात को हमें गांठ बांध के रखना है। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के रिटायर्ड पीसीओ रामानुज मिश्रा,आंगनबाड़ी रिटायर्ड कार्यकर्ता ज्ञानती सिंह, समाजसेवी शंकर सिंह परिहार, भूतपूर्व उप सरपंच, समाजसेवी कुशाग्र त्रिपाठी, शिवम तिवारी, श्रीमती कल्याणी वाजपेई, पंच अपूर्वा परिहार व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहेl

إرسال تعليق