कमिश्नर ने बच्चों को पिलाई पोलियो निरोधी दवा
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला चिकित्सालय शहडोल में बच्चों को पोलियो निरोधी दवा पिलाई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के. लाल, शिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉ जीएस परिहार ने भी बच्चों को पोलियो निरोधी दवा पिलाई। इस मौके पर कमिश्नर ने बच्चों के परिजनों से चर्चा की तथा उन्हें पोलियो निरोधी दवाई के महत्व के संबंध में समझाईस दी। कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।
.jpeg)
إرسال تعليق