शहडोल:सीईओ जिला पंचायत ने सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

सीईओ जिला पंचायत ने सुनी लोगों की समस्याएंनिराकरण के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन  ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हुए लोगों की शिकायतें एवं समास्याएं सुनी, तथा  निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को  दिए।

जनसुनवाई में जिले के नगर परिषद बकहो निवासी श्रीमती रंजना राय ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरे पति का देहांत हो गया है एवं मेरे दो छोटे बच्चे भी हैं, मैं भूमि हीन भी हूं जीविका चलाने के लिए मजदूरी करती हूं, जिस कारण मैं अपने बच्चों का पालन पोषण ठीक तरह से नहीं कर पा रही हूं। उनका कहना था कि उनका गरीबी रेखा में नाम जोड़कर गरीबी रेखा कार्ड बनवा दिया जाए, जिससे उन्हें अपने बच्चों का पालन पोषण ठीक तरह से करने में सहायता मिल सकें। मामले की सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम रजबांध पोस्ट जामगांव निवासी राजेश सिंह, पूरनलाल, संतोष चौधरी, दीपक चौधरी, मुन्ना यादव सहित अन्य ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन देते हुए कहा कि हमारे गांव रजबांध पोस्ट जामगांव में बिजली की सुविधा नहीं है हम सभी ग्रामवासी लगभग 10 वर्षों से बिना बिजली के यहां रह रहे हैं। जिस कारण हमें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्त ग्राम वासियों का कहना था कि ग्राम रजबांध पोस्ट जामगांव में बिजली की सुविधा प्रदान की जाए, जिससे उनका जीवन आसान हो सके। जिस पर सीईओ जिला पंचायत में विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए निर्देश दिए की मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही करें।

इसी प्रकार जनसुनवाई में शहडोल नगर के वार्ड नंबर 22/ 29 सिंहपुर रोड बिजली ऑफिस के आगे शहडोल निवासी अशोक यादव, कौशल प्रसाद शर्मा, दिनेश कुमार पांडे सहित समस्त वार्ड वासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन देते हुए बताया कि हमारे मोहल्ले में पानी टंकी बनी हुई है, जिससे पानी का सप्लाई प्रतिदिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि पानी टंकी से हमारे मोहल्ले की दूरी लगभग 400 मीटर है तथा हमारे मोहल्ले तक पाइपलाइन नहीं होने के कारण हम लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समस्त वार्ड वासियों का कहना था कि पानी टंकी से उनके मोहल्ले तक लगभग 400 मीटर का पाइप डलवा कर नल कनेक्शन  प्रदान किया जाए, जिससे आसानी से पानी उपलब्ध हो सके। जिस पर मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने संबंधित विभाग की ओर आवेदन आवेदन प्रेषित करते हुए कहा कि मामले की जांच कर  उचित कार्रवाई करें।

इसी प्रकार मुख्य कार्यपान अधिकारी जिला पंचायत में अन्य लोगों की भी शिकायतें सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم