315 बोर का एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस को किया जप्त
02 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिये लगातार थानों की समीक्षा कर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियो एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस क्रम में थाना सोहागपुर में 19 जुलाई 2024 को अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सानू कोल एवं लाला सोनी दोनो निवासी होमगार्ड कार्यालय के पीछे सोहागपुर के ओब्हर ब्रिज पाली रोड सोहागपुर में अपने मोटर सायकल में कट्टा लिए खड़े हैं। सूचना पर प्र.आर सुरेन्द्र पटेल व अन्य थाना स्टाफ मौके पर पहुँच कर आरोपियों से उक्त कटटा एवं कारतूस के संबंध में दस्तावेज मांगा गया। जिस पर उन्होनें कोई दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर उक्त 315 बोर का देशी कट्टा तथा एक 315 बोर का जिंदा कारतूस एवं मोटर सायकल क्र. MP-18-MB-7648 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आत्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
प्रकरण के आरोपी
01. सानू कोल पिता होरीलाल कोल उम्र 23 वर्ष - गिरफ्तार
02. राजू उर्फ लाला सोनी पिता रामकिशोर सोनी उम्र 21 वर्ष - गिरफ्तार
दोनो निवासी होमगार्ड कार्यालय के पीछे सोहागपुर थाना सोहागपुर जिला शहडोल
आरोपी सानू कोल पिता होरीलाल कोल वर्ष 2020 में थाना पाली क्षेत्रांतर्गत बंधवाबाड़ा व अमिलिया के बीच जंगल में 03 आरोपियों के साथ 01 व्यक्ति को चाकू से मारकर हत्या किया था। उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि0 रामनारायण पाण्डेय, प्रआर 519 सुरेन्द्र पटेल, प्रआर संतोष सिंह परिहार, आर सुनील कुमार त्रिपाठी एवं कपिल अयाम की सराहनीय भूमिका रही ।

إرسال تعليق