पंच और भाजपा के ज़िला अध्यक्ष्य के प्रयास से ज़िले के 45 बच्चों को मिला शासकीय मॉडल विद्यालय में प्रवेश
शहडोल। चांपा पंचायत के वार्ड नं 15 की पंच और भाजपा के ज़िला अध्यक्ष्य के प्रयास से ज़िले के 45 बच्चों को मिला शासकीय मॉडल विद्यालय में प्रवेश आप को बता दें कि मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा सत्र 2024-25 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 60% या उसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का प्रवेश देने के लिए 27 मई 2024 को आदेश प्रसारित किया गया था इससे शहडोल जिले के 45 तथा संपूर्ण मध्य प्रदेश से लगभग 4500 बच्चे द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने वाले मॉडल स्कूल के ही बच्चे प्रवेश से वंचित हो रहे थे
मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 जुलाई 2024 को संशोधित आदेश कर मॉडल स्कूल के ही बच्चे जिन्हें 60% से कम अंक भी मिले हैं उन्हें मॉडल में प्रवेश देने के लिए आवेशित किया है
साथ ही अन्य विद्यालयों से के छात्रों को छात्र जो कक्षा दसवीं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो उन्हें भी मॉडल स्कूल कक्षा 11 में प्रवेश देने हेतु आदेशित किया है ।यदि संशोधित आदेश नहीं आता तो प्रदेश भर के लगभग 4500 तथा शहडोल जिले के 45 बच्चे मॉडल स्कूलों स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए बाध्य होना पड़ता
शासकीय माँडल चाँपा के 13 अभिवावकों ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय कमल प्रताप सिंह को लिखित आवेदन देकर अनुरोध किया था कि हमारे बच्चों का प्रवेश मॉडल स्कूल में ही सुनिश्चित कराया जाए माननीय अध्यक्ष ने अपने स्तर से प्रयास किया जिसका सुखद परिणाम आज प्राप्त हुआ है, जिला अध्यक्ष के अथक प्रयास किया है, जिसके परिणाम स्वरूप आदेश प्रसारित होने में तत्काल हुआ है।
अभिववाकों तथा संस्था के छात्र एवं प्राचार्य ने माननीय जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, पंचायत चंपा वार्ड नंबर 15 की मेंबर तथा विद्यालय सदस्य सुश्री अपूर्वा सिंह ने प्रयास की शुरुआत की तथा अध्यक्ष महोदय से अनुरोध किया तथा छात्र हित में कार्य किया जिनकी विद्यालय परिवार भूरी भूरी प्रशंसा करता है।

إرسال تعليق