शहडोल:एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम

एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम 

शहडोल। पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर जिला शहडोल मध्य प्रदेश में दिनांक 17/07/2024 को एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय में पधारे क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन प्रो. आर. पी सिंह जिनके कर कमलों से सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया आपके द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर आम का पौधा रोपा गया और हिदायत दी कि आप सभी में से कोई एक शिक्षक जिम्मेदारी ले कि मैं, रोपित पौधों का पूर्णतः सरंक्षण करूंगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार द्वेविदी, डॉ.ममता पांडे सहायक प्राध्यापक ,राजनीति शास्त्र ,  डॉ. लवकुश दीपेंद्र विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र, प्रो. गजेंद्र परते, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, प्रो. उत्तम सिंह विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र, डॉ. मंगल सिंह अहिरवार विभागाध्यक्ष हिंदी, डॉ. प्रमिला वास्केल विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, दिलीप कुमार शुक्ला क्रीड़ा अधिकारी , डॉ. मनौवर अली ,  आदित्य कुमार शुक्ला,  जितेन्द्र कुमार साकेत, श्रवण कुमार मिश्रा, मनोज कुमार प्रजापति, रामनारायण चौधरी, बाबू , राजन आदि ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाया। साथ ही कुछ विधार्थी भूपेश वंसपाल, शिब्बू यादव आदि ने भी एक एक पौधा रोपण किया।

Post a Comment

أحدث أقدم