शहडोल:शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार

 

थाना ब्यौहारी ने एक साथ 05 चोरियों का किया खुलासा  

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल  कुमार प्रतीक द्वारा ब्यौहारी अनुभाग के थानो की दिनांक 10 जुलाई 2024 को समीक्षा की गई थी उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा चोर के लंबित मामलो की समीक्षा कर थाना प्रभारियो को विस्तृत निर्देश दिये गये थे। 

जिसके पालन में थाना ब्यौहारी द्वारा 25 जुलाई 2024 को 5 चोरियो का खुलासा किया गया। चोरी गये 1 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर व अन्य सामग्री को बरामद करने में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। 

संक्षिप्त विवरण एवं बरामद संपत्ति

(1) अपराध क्र. 473/24 धारा 331, 305 बीएनएस के फरियादी चिराग चंचलानी पिता शिवदास उम्र 17 वर्ष निवासी बनसुकली चैराहा ब्यौहारी के व्दारा दिनाक 23.07.24 को सूचना दी गई की उसका परिवार घर से बाहर तीर्थ यात्रा पर चला गया था इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर का ताला तोड़कर घर मे घुसकर दिनाक 19.07.24 से 21.07.24 के मध्य चोरी कर ली गई है रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम किया गया। आरोपी सुमित सेन को के कब्जे से चोरी गये मशरुका मे से 01 सोने की लाकेट, 02 नग सोने की गुरिया, 01 जोड़ी घुंघरु वाली चांदी का पायल, एक लकड़ी की बनी गुलक जिसके अन्दर पाँच एव दस रुपये का सिक्का रखा हुआ कीमती 930 रुपये, पान मसाला, सिगरेट आदि कुल कीमती 80000 रुपये की सामग्री बरामद की गई है।


(2) अप. क्र. 338/24 धारा 454,380 ता.हि. की कायमी प्रार्थी अभय चतुर्वेदी पिता मनोज चतुर्वेदी निवासी वार्ड क्र. 05 ब्यौहारी की रिपोर्ट पर से दिनांक 29.05.2024 को अज्ञात आरोपी के व्दारा उसके घर मे घुसकर चोरी की गई  है अपराध सदर कायम कर विवेचना की गई । चोरी गये मशरुका मे उक्त आरोपी के कब्जे से जेवरात एव घरेलू बर्तन कीमती करीबन 10000 रुपये की सामग्री बरामद की गई है ।

 (3) अपराध क्र. 309/24 धारा 457,380 ता.हि. की कायमी प्रार्थी राजेन्द्र सिंह बैस पिता भागवत प्रसाद बैस उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम सूखा की रिपोर्ट पर की उसके घर मे दिनाक 19.05.24 की रात्रि मे किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा ताला तोडकर घुसकर एक मोबाईल एव नगदी रकम चोरी की गई है कायमी की गई थी । अज्ञात आरोपी की पता रसी कर उक्त आरोपी  सुमित सेन के कब्जे चोरी की गई नगदी रकम बरामद किया गया है। 


 (4) अपराध क्र. 275/24 धारा 457,380 ता.हि. की कायमी प्रार्थी दसई पाल पिता पितरा पाल उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम सूखा की अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर मे ताला तोड़कर दिनाक 05.05.24 की रात्रि मे घुसकर चोरी की गई है रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दिनांक 06.05.2024 को अपराध सदर कायम कर विवेचना की गई । चोरी गई मशरूका मे से गिरफ्तार उक्त आरोपी के कब्जे से जेवरात, घरेलू बर्तन एव  06 नग साड़ी कुल कीमती करीब 10000 रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।


 (5) अपराध क्र. 165/24 धारा 457,380 ता.हि. की कायमी प्रार्थी अंकित गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 08 ब्यौहारी की रिपोर्ट पर से अज्ञात व्यक्ति व्दारा घर मे घुसकर घरेलू खाने पीने का समान चोरी किया गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना की गई विवेचना के आधार पर उक्त आरोपी के मेमोरण्डम से चोरी किया गया घरेलू खाने पीने का समान कीमती करीबन 5000 रुपये का जप्त किया गया है ।


पुलिस अधीक्षक शहडोल से प्राप्त निर्देशों के पालन में ब्यौहारी पुलिस द्वारा चोरी के आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया जिसमें एक आरोपी को चिन्हित कर उसकी पता-तलाश की गई जो सुमित सेन उर्फ गोलू पिता सुखनंदन सेन निवासी ब्यौहारी थाना ब्यौहारी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने उक्त चोरियां करना स्वीकार किया।

प्रकरण मे अन्य साथी आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ एव थाना रिकार्ड के अवलोकन पर उक्त आरोपी को पूर्व में भी नकबजनी के प्रकरण मे जेल निरूद्ध किया जा चुका है। थाना ब्य़ौहारी व्दारा उक्त आरोपी के कब्जे से एक लाख से अधिक का सोने चांदी के जेवर, बर्तन, घरेलू खाने का सामान आदि जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। 

गिरफ्तार आरोपी

सुमित सेन उर्फ गोलू पिता सुखनंदन सेन निवासी ब्यौहारी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश 

उल्लेखनीय भूमिका

चोरी के खुलासा करने में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरी. मोहन पड़वार, उपनिरी. विजेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. 127 रणबहादुर सिह,प्र.आर. 764 नरेन्द्र उपाध्याय, आर. 214 अमृतलाल, आर. 762 गंगासागर गुप्ता की भूमिका रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم