अनूपपुर:बिजुरी पुलिस एवं सेण्ट्रल बैंक सी०सी०टी०व्ही० निगरानी सिस्टम की सकियता से बैंक में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास को किया विफल

बिजुरी पुलिस एवं सेण्ट्रल बैंक सी०सी०टी०व्ही० निगरानी सिस्टम की सकियता से बैंक में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास को किया विफल 

अनूपपुर। घटना इस प्रकार से है  कि  27 जुलाई 2024 एवं 28 जुलाई 2024 की दरम्यानी रात करीब 01:45 बजे थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित सेण्ट्रल बैंक आफ इंडिया के शाखा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वहां लगे सी.सी.टी.व्ही. से छेड़ छाड संबंधी सूचना सेण्ट्रल बैंक के सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस को दी गयी, जो तत्काल मौके के पास गस्त कर रहे थाना प्रभारी बिजुरी व रात्रि गस्त में लगा पुलिस बल तत्काल सेण्ट्रल बैंक पहुंचा, तत्काल सेण्ट्रल बैंक के चारो तरफ से घेराबंदी किये पुलिस की आहट पाकर अज्ञात चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, घटना स्थल मे पहुंचे टी.आई. विकास सिंह व पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, तो यह ज्ञात हुआ कि बैंक के पीछे की खिड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोडकर चोरी की नीयत से बैंक में प्रवेश किया गया है, परंतु मौके पर तत्काल पुलिस बल पहुंचने के कारण अज्ञात चोर अपने मंशा में सफल नही हो पाया, और बैंक के पीछे लगी झाडी एव अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है। उल्लेखनीय है, कि सेण्ट्रल बैंक सी.सी.टी.व्ही. कंट्रोल द्वारा यह बताया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति सिर में चादर ओढकर बैंक के अंदर घुसा था, रात्रि में मौके में उपस्थित सेण्ट्रल बैंक कर्मचारी अर्जुन राठौर और रमेश बर्मन द्वारा बैंक का निरीक्षण कर बताया गया कि कैश चेस्ट सुरक्षित है, कोई सामान चोरी नही गया है, सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के केबल के साथ छेडछाछ की गयी है। जिसका सी.सी.टी.व्ही फुटेज प्राप्त कर अज्ञात चोरी का प्रयास करने वालों की सुरागरसी का प्रयास किया जा रहा है, मौके पर एफ०एस०एल०, फिंगरप्रिंट, डागस्क्वाड, सायबर एवं सी.सी.टी.व्ही. टीम मौजूद है। श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय कोतमा श्रीवीरेन्द्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर उपस्थित होकर अज्ञात चोर की पतारसी हेतु मार्ग दर्शन प्रदान कर रहे है।

बिजुरी पुलिस के द्वारा सेण्ट्रल बैंक निगरानी सिस्टम के दिये गये सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर चोरी की बड़ी घटना की रोकथाम की गयी है। अज्ञात चोरी के प्रयास करने वाले चोर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم