सीधी पुलिस द्वारा दुकान का शटर तोड़ कर चोरी करने वाले
शहडोल। फरियादी राकेश कुमार गुप्ता पिता जीवनलाल गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम पोडी का थाना सीधी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर किराना सामान, रेडिमेड कपडे साड़ीयां एवं कास्मेटिक्स जनरल आईटम एवं नगदी 1000/- रुपये व एक जोडी पुरानी चांदी का पायल चोरी कर ले गये।
रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना माल मशरुका का पता तलाश किया गया, संदेही सुरेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू पिता नानदाऊ उर्फ डोलबग्घा उम्र 19 वर्ष एवं नानदाऊ उर्फ डोलबग्घा पिता स्व. गुरुदीन सिंह गोड उम्र 50 वर्ष दोनो निवासी कुण्डाटोला से हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो घटना दिनांक को रात्रि में लोहे की सबरी से शटर के किनारे फंसाकर घुसने की जगह बनाकर दुकान के अंदर घुसकर चोरी कर सामान ले जाना स्वीकार किये। साथ ही उक्त सामान को घर के पीछे मैदान में जमीन के नीचे गाड़ देना व घर के अंदर पेटी में रखना बताये आरोपी के निशादेही पर चोरी गये माल को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
जप्ती मशरूका
एक जोड़ी चांदी की पायल, शर्ट बनियान, तेल, डियो, स्कूल बैग, नगदी 1000/- रुपये कुल कीमती 13000/- रुपये
गिरफ्तार आरोपी
01. सुरेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू पिता नानदाऊ उर्फ डोलबग्घा उम्र 19 वर्ष,
02. नानदाऊ उर्फ डोलबग्घा पिता स्व. गुरुदीन सिंह गोड उम्र 50 वर्ष
दोनो निवासी कुण्डाटोला थाना सीधी जिला शहडोल (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी सीधी आर. के. मिश्रा, सउनि. दिनेश द्विवेदी, सउनि. अमेरिका दास, प्र.आर. 403 अखण्ड प्रताप, आर. 549 शिवकुमार मरकाम, आर. 546 शुभम अखण्डे, आर. 571 जीवनलाल कोरी, आर. 733 सुनील बघेल, ग्राम रक्षा समिति सदस्य श्यामसुन्दर चौधरी की मुख्य भूमिका रही।
إرسال تعليق