शहडोल:पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या के घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या के घटनास्थल का निरीक्षण

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रु. का इनाम घोषित

शहडोल। 21 जुलाई 2024 को थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेटका से पुलिस को आपसी रंजिश में हुई मारपीट एवं हत्या की सूचना प्राप्त हुई जिस पर जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर ग्राम टेटका घटना स्थल पहुंच कर  मौके की कार्यवाही की गई। प्राथमिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी राजू सिंह के पिता रामसूर  सिंह गोंड की मृत्‍यु कैंसर से मृत्‍यु हो गई थी, आरोपी को संदेह था कि उसके पिता कि मृत्यु सुभागिया सिंह के द्वारा जादु - टोना करने से हुई है। जिसके बाद राजू सिंह ने रामसेवक सिंह गोंड एवं उसकी पत्‍नी मृतिका सुभागिया सिंह से जादू - टोना का आरोप लगाकर विवाद किया एवं गंभीर रूप से मारपीट की। जिसमें सुभागिया सिंह उम्र 70 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई एवं पति रामसेवक गोंड को गंभीर रूप से चोंट आई थीं।

सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग जांच उपरांत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु 10,000 रु का इनाम उद्घोषित किया गया। घटनास्थल में फारेंसिक टीम, डॉग स्कॉड की टीम एवं सायबर सेल शहडोल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलित कर निरीक्षण किया गया।

======================================

थाना पपौंध क्षेत्रांर्गत पारिवारिक हत्या, घटना स्थल का 

पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 

प्रकरण के सभी आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। 21 जुलाई 24 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पपौंध क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिखवा में पारिवारिक विवाद बढ़ जाने के कारण मारपीट कर हत्या की आशंका पर गांव के लोंगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसपर तत्काल पपौंध पुलिस मौके पर पहुंच कर मौके की कार्यवाही की गई है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी राजेन्द्र, पुत्र नितेश एवं पत्नी सुमित्रा गुप्ता द्वारा लम्बे समय से बहु प्रभा गुप्ता से पारिवारिक हिस्सा बांट पर विवाद होता था, जिसपर प्रभा गुप्ता के परिवारजन को सूचित किया था, मृतक रामाश्रय गुप्ता सूचना पर पुत्री के घर पर आये हुए थे जिसपर चर्चा के दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी राजेन्द्र, पुत्र नितेश एवं पत्नी सुमित्रा गुप्ता द्वारा मृतक रामाश्रय गुप्ता के साथ मारपीट कर तलवार से हत्या कर दी गई। पपौंध पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अल्पतम समय में तीनो आरोपीयों को हिरासत में लिया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियो को समुचित निर्देश दिये। पुलिस द्वारा प्रकरण के तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करते हुए जेल दाखिल किया गया है। 

======================================

पुलिस कर्मियों ने डूबते हुए वृद्ध की बचाई जान

शहडोल। 22 जुलाई 2024 को  झूलापुल शहडोल के पास तालाब में एक वृद्ध आदमी के डूबने की घटना पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए उसकी जान बचाई।

उप निरीक्षक रेडियो आशुतोष पाण्डेय और सहायक उप निरीक्षक रेडियो  सुशील तिवारी ने उक्त रास्ते पर से जाते हुए देखा कि एक वृद्ध व्यक्ति तालाब में डूब रहा है। बिना देरी किए, उन्होंने तुरंत नजदीकी FRV को बुलाया और पायलट कन्ट्रोल रूम को सूचित किया। तत्पश्चात् उप निरीक्षक आशुतोष पाण्डेय और पायलट धीरेंद्र सिंह स्वयं तालाब में कूद गए और वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य के बाद, वृद्ध के परिवार जनों को सूचित कर उन्हें सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक शहडोल ने उप निरीक्षक आशुतोष पाण्डेय और पायलट धीरेंद्र सिंह के इस साहसिक और मानवीय कृत्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। 

इस सराहनीय कार्य से शहडोल पुलिस ने पुनः यह सिद्ध कर दिया कि वे किसी भी स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم