शहडोल:शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने योग ज़रूरी

शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने योग ज़रूरी 

बालिकाओं को कराया गया योगाभ्यास

शहडोल। कलेक्टर  तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोहागपुर एवं मऊ में बालिकाओं ने आसनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं में भाग लिया। उन्होंने बैठकर, पीठ के बल लेटकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर किए जाने वाले आसन किए तथा स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम किए। साथ ही बालिकाओं को बताया गया कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी है। योग सरल है, सभी के लिए हैं। यह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से किया जा सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم