शहडोल:बुढ़ार पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

बुढ़ार पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत  26 जुलाई 24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि गोपाल के पास में एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे है। सूचना पर बुढ़ार पुलिस द्वारा बताए हुए स्थान में दबिश देकर आरोपी एम.डी. नावेद उर्फ मो. नावेद पिता मो.सुलेमान उम्र 29 वर्ष निवासी माईकल चौक, धनपुरी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे धारदार चाकूनुमा लोहे का बका (कीमती 100 रु.) मिला जिससे कि कोई अप्रिय गंभीर अपराध घटित करने की फिराक में बैठा पाया गया । जिसे जब्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में प्र.आर. चेतरामे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

और नया पुराने