कोतवाली एवं सीधी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
शहडोल। 12 जुलाई 24 को थाना कोतवाली अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर सायबर सेल एवं विषेश टीम गठित कर पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु रवाना किया। जिस पर 25 जुलाई 24 को नाबालिग बालिका को छपरा टोला, दराईन, थाना सीधी से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सउनि. दिनेश द्विवेदी, सउनि. विश्वनाथ तिवारी, .प्र.आर. अखण्ड प्रताप, सत्यनारायण पाण्डेय, आर. गिरीश मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा, हिमवंतचन्द्र मिश्रा एवं महिला आर. अंकिता हल्दकार की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें