सी.एम.एच.ओ. ने डेंगू रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर के मार्गदर्षन एवं निर्देषन में डेंगू निरोधक माह जुलाई 2024 में डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव प्रचार-प्रसार हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शहडोल डॉ ए. के. लाल ने गत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जन जागरूकता हेतु डेंगू रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डेंगू रथ जिले के सभी विकासखण्डों में भ्रमण कर मच्छर जनित बीमारियों के बचाव एवं रोकथाम के बारें में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। डेंगू रथ को हरी झण्डी दिखाते समय जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सर्वलेंस अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला व्ही.वी.डी कसलटेंट, एम.ई.एण्ड ओ. तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق