शहडोल:शहडोल के खिलाड़ी भूटान में दिखाएंगे लाठी प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक शहडोल ने खिलाडियो को दी शुभकामना

शहडोल। शहडोल जिले के 17 खिलाड़ी साउथ एशियन प्रतियोगिता जो की भूटान के थिम्पू में 5 से 6 अगस्त तक आयोजित होनी है जिसमे शहडोल जिले से सुमन तिवारी, प्रवीण सिंह,आँचल वर्मा,सना अंसारी,अनामिका यादव,शिवानी यादव,अंश गोले, अंशिका गोले, अरीका पांडे, अभिषेक जैसवाल , आर्या गुप्ता ,अगम दीप और भविष्य सेठी का चयन हुआ है। 

इन सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में अपने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता बनकर अपना स्थान भारतीय दल में बनाया है। विगत 3 वर्षों से नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा व सहायक प्रशिक्षक शिवानी नामदेव द्वारा सभी खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है,वही कोच की भूमिका गुरुदीप दीप सिंह और सुरेश सेठी की रहेगी। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  कुमार प्रतीक ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्सारहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

أحدث أقدم