शहडोल के थाना गोहपारू क्षेत्र में सुबह 05 बजे 57 वर्षीय महिला का अचानक हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-112/100 सेवा ने गोहपारू अस्पताल पहुँचाकर उपचार कराया
शहडोल। जिला शहडोल के थाना गोहपारू के अंतर्गत बर्काेड़ा गाँव में एक 57 वर्षीय महिला का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01-08-2024 को सुबह 05.00 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में तैनात दो डायल-100 वाहनों को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक संजय बैगा एवं पायलट हरि नारायण ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बर्काेड़ा गाँव में एक 57 वर्षीय महिला मायावती यादव के पेट में असहनीय दर्द हो रहा था अस्पताल पहुँचने का अन्य कोई साधन नहीं मिलने पर परिजनों ने डायल 100 नंबर पर काॅल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 स्टाफ ने पीड़ित महिला को परिजनों के साथ एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर गोहपारू अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित महिला को समय पर उपचार मिला।

एक टिप्पणी भेजें