सीधी पुलिस ने चन्द घंटो में की नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
शहडोल। थाना सीधी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, आज दिनांक उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस पर थाना सीधी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक उक्त बालिका को दस्तयाब करने हेतु दिशा-निर्देश दिये।
विवेचना में तत्काल सीधी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को जनकपुर छ0ग0 से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में सउनि0 मिथिला मिश्र एवं मआर0 संध्या सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق