”आजादी के रंग, खाकी के संग“ अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा
धनपुरी अनुभाग में भी निकाली गई बाईक रैली
शहडोल। भारत की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किये जा रहे ”हर घर तिरंगा“ अभियान एवं ”आजादी के रंग, खाकी के संग“ अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त 2024 को शहडोल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में नवागत पुलिस महानिरीक्षक शहडोल अनुराग शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर शहडोल केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। उक्त रैली में पुलिस अधीक्षक की सुपुत्री सुश्री मेधिरा ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक शहडोल के नेतृत्व में गांधी चैक से हुआ। तिरंगा यात्रा गांधी चैक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए सब्जी मंडी, गंज, पंचायती मंदिर, पुराना गांधी चैक, शिवम चैक, जैन मंदिर एवं न्यू गांधी चैक पर समाप्त हुई।
आजादी के इस महापर्व पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग, खाकी के संग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
इसी प्रकार अनुभाग धनपुरी क्षेत्रांतर्गत भी पुलिस द्वारा बाईक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें एसडीओपी धनपुरी. अभिनव मिश्रा, थाना प्रभारी धनपुरी निरी. खेम सिंह, थाना बुढार बुढार निरी. संजय जायसवाल, थाना प्रभारी खैरहा उनि. दिलीप सिंह, थाना प्रभारी अमलाई निरी. जय प्रकाश नारायण शर्मा एवं थाना प्रभारी जैतपुर निरी. राम कुमार गायकवाल सहित धनपुरी अनुभाग के समस्त थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।


एक टिप्पणी भेजें