शहडोल:धनपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

 धनपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालकध्बालिका के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थेए जिसके तारत्म्य मे धनपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई।

दिनांक 06 जुलाई 24 को थाना धनपुरी अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर थाना धनपुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा दस्तयाबी हेतु 10000 रु के इनाम की उद्घोषणा कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गए थे। 

जिसके उपरांत धनपुरी पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर सायबर सेल एवं विषेश टीम गठित कर पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु रवाना किया। जिस पर 13अगस्त 24 को नाबालिग बालिका को बस स्टैंड बुढ़ारए से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी खेम सिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में सउनिण् अंजना अहिरवारए आरण् राजेन्द्रए सत्यप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने