शहडोल:एडीजीपी शहडोल के नेतृत्व में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

 देशभक्ति के रंग में रंगी खाकी

”आजादी के रंग, खाकी के संग“ अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा



शहडोल। भारत की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किये जा रहे ”हर घर तिरंगा“ अभियान एवं ”आजादी के रंग, खाकी के संग“ अभियान के अंतर्गत दिनांक 12.08.2024 को शहडोल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में एडीजीपी डी. सी. सागर, डीआईजी सुश्री सविता सोहाने, कलेक्‍टर शहडोल श्री तरूण भटनागर, पुलिस अधीक्षक शहडोल  कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जीतेन्‍द्र सिंह पंवार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। 

आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एडीजीपी डी. सी. सागर के नेतृत्व में गांधी चैक से हुआ। तिरंगा यात्रा गांधी चैक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए जयस्तंभ चैक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे का सम्मान करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए गए और देश की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।


तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर द्वारा कहा गया कि इस वर्ष हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आजादी के इस महापर्व पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग, खाकी के संग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है।


इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस कराने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। 


पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने कहा कि यह अभियान भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। शहडोल पुलिस द्वारा आयोजित किये जा रहे इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और तिरंगे की गरिमा को बनाए रखना है। उन्होंने यह भी बताया कि यह तिरंगा झंडा हमारे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जिसे संजोना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक दीवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मो. इसरार मंसूरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, उपुअ मुख्यालय राघवेन्द्र द्विवेदी, उपुअ महिला सुरक्षा विकास पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाह समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने