शहडोल:बुढ़ार पुलिस द्वारा उज्जैन से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

 बुढ़ार पुलिस द्वारा उज्जैन से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालक/बालिका के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य मे बुढ़ार पुलिस द्वारा उज्जैन से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई।

 01 अगस्त 24 को थाना बुढ़ार अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर थाना बुढ़ार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  कुमार प्रतीक द्वारा दस्तयाबी हेतु 10,000 रु. के इनाम की उद्घोषणा कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गए थे। 

जिसके उपरांत बुढ़ार पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर सायबर सेल एवं विषेश टीम गठित कर पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु रवाना किया। जिस पर 31.07.24 को नाबालिग बालिका को चंतनिया खेड़ी, जिला उज्जैन से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. गिरिश शुक्ला, म.प्र.आर. बसंता सिंह, आर. श्रीकांत गुप्ता, सत्यप्रकाश मिश्रा एवं हिमवंतचन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने