शहडोल:थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत भारी बारिश के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने की घटना

पुल के दोनो ओर स्टॉपर लगाकर एवं ट्रेंच खोदकर आवागमन को पूर्णत बंद करवाया गया

ब्यौहारी पुलिस बल मौके पर तैनात


शहडोल। 02 अगस्त 24 को शहडोल जिले में भारी बारिश के कारण ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा और ग्राम कलहरी के बीच स्थित पुलिया शाम 06 बजे क्षतिग्रस्त हो गई थी । घटना की सूचना मिलने पर तत्‍काल  ब्यौहारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कदम उठाए हैं।

पुलिस द्वारा उठाए गए कदम:-

  1. तत्काल प्रतिक्रिया:- घटना की जानकारी मिलते ही ब्यौहारी पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है।

  2. सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस ने स्टॉपर लगाकर लोगों को पुल से आवागमन करने से रोका है और उन्हें सुरक्षित मार्ग की सलाह दी जा रही है।

  3. सूचना प्रसार: स्थानीय नागरिकों को सूचित किया गया है कि वे इस मार्ग का उपयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

  4. समन्वय - पीडब्‍लूडी विभाग से समन्‍वय स्‍थापित कर पुल के दोनो ओर ट्रेंच खोदकर आवागमन को पूर्णत बंद करवाया गया है। 

नागरिकों से अपील :-  

सभी स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्‍त पुल पर  आवागमन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए ब्यौहारी पुलिस को सूचित करें।

Post a Comment

और नया पुराने