मवेशी चराने के विवाद में हुई महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। 18 अगस्त 24 को फरियादी मोहम्मद बकरीद ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मोहम्मद साबिर अपने मवेशियों को फरियादी की पट्टे की जमीन पर बोई हुई तिली की फसल पर चरा रहा था। फरियादी के मना करने पर आरोपी नाराज हो गया और फरियादी के बेटे सद्दाम को माँ-बहन की गालियाँ देकर डंडे से मारपीट की। जब फरियादी ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उन्हें भी सिर में डंडे से मारा। इसके बाद, फरियादी की पत्नी जुलेखा बी बचाने आईं तो आरोपी ने घर से टांगी लाकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। फरियादी की पत्नी को उपचार के लिए उन्हें पहले ब्यौहारी अस्पताल और फिर शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज जबलपुर ले जाते समय जुलेखा बी की मृत्यु हो गई थी
पंजीबद्ध अपराध
ब्यौहारी पुलिस द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना ब्यौहारी में आरोपी मोहम्मद साबिर के विरूद् अपराध क्र. 430/24 धारा 296, 115, 351(3), 109(1) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिस पर प्रकरण में हत्या की धाराओं का ईजाफा किया गया हैा
दिनांक 21.08.24 को घटना के चंद घंटे के भीतर उक्त आरोपी को ब्यौहारी पुलिस ने कठिन प्रयासों के बाद गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
मोहम्मद साबिर पिता का नाम: लाल मोहम्मद उम्र: 46 वर्ष निवास: ग्राम आखेटपुर थाना ब्यौहारी जिला शहडोल
सराहनीय भूमिका
उक्त आरोपी की गिर० में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय और उनकी टीम के सदस्य- उनि बिजेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. वीरेन्द्र तिवारी, प्र.आर. नारेन्द्र उपाध्याय, प्र.आर. अजय उपाध्याय, आर. संजय द्विवेदी, आर. गंगासागर गुप्ता, आर. अजीत यादव, आर. पुष्पेन्द्र सिंह एवं सायबर सेल से आर. सत्यप्रकाश मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें